फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के 174 नए मामले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड के 174 नए संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर से सर्वाधिक 58 मामले मिले हैं। इसी जिले में सर्वाधिक 581 सक्रिय मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू और कश्मीर संभाग में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 4466 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 1684 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

बारामुला में 43 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसी तरह बडगाम में 18, कुपवाड़ा में 11, जम्मू में 11 नए मामले मिले हैं। जिला रामबन, सांबा, कठुआ, कुलगाम, पुलवामा में कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले हैं। जबकि पिछले कुछ हफ्ते पहले कुछ जिले कोविड मुक्त चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें