फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Corona: प्रदेश में कोरोना से लगातार तीसरे दिन भी मौत, 40 नए संक्रमित मिले

Thu, 23 Jun 2022 02:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटे में 10912 लोगों के कोविड टेस्ट किए। इसमें 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामलों में जम्मू संभाग से 22 व कश्मीर संभाग से 18 मामले आए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना केस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 40 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग में एक मरीज की मौत भी हो गई है। यह प्रदेश में लगातार तीसरे दिन तीसरी मौत है।

विज्ञापन


इससे पहले जीएमसी जम्मू में सोमवार को आरएस पुरा से एक भिखारी युवक (30) की मौत हो गई थी। उसे एक संस्था ने जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम से पहले कोविड परीक्षण में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।  जम्मू में ही मंगलवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी। जीएमसी जम्मू में उदयवाला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग (पुरुष) को घर से मृत लाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटे में 10912 लोगों के कोविड टेस्ट किए। इसमें 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामलों में जम्मू संभाग से 22 व कश्मीर संभाग से 18 मामले आए हैं। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 16 नए मामले आए हैं। उधमपुर में दो, कठुआ में एक और सांबा में तीन नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। श्रीनगर जिले में 11 और बडगाम में तीन व कुलगाम में चार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि 15 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 209 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 131 व कश्मीर संभाग में 78 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 4755 पहुंच गई है।

जीएमसी जम्मू व अन्य अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए ऑक्सीजन से लेकर पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए व्यवस्था में और सुधार लाया जा रहा है। -डॉ. शशि सूदन, प्रिंसिपल एवं डीन जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू।
 
संक्रमित मामलों में आ रहा उछाल

कोविड के संक्रमित मामलों में धीरे धीरे उछाल आ रहा है। ये वो मामले हैं जो परीक्षण के दौरान पकड़ में आ रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का अधिक प्रसार हुआ है। हालांकि कोविड टीकाकरण से वायरस पर काबू पाने में काफी हद तक सफलता मिली है, लेकिन सामाजिक स्तर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन न होने के कारण आगामी हालात बिगड़ सकते हैं।

कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड परीक्षण बढ़ाने पर बड़ी संख्या में संक्रमित मामले मिल सकते हैं। कोविड टीकाकरण के कारण अधिकांश संक्रमित मामले बिना लक्षण वाले मिल रहे हैं। इसमें अधिकतर लोग घरों पर ही ठीक हो रहे हैं, लेकिन टीकाकरण न करवाने वाले या पूरा टीकाकरण न करने वाले अधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इसमें उम्रदराज लोग अधिक चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें