विकार रसूल वानी ने कहा कि लोगों से मेरी अपील है कि वे कांग्रेस और हमारे गठबंधन सहयोगियों को मजबूत करें ताकि उनके सभी मुद्दे हल हो जाएं और जम्मू-कश्मीर को मौजूदा संकट से बाहर निकाला जा सके।
कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सीट बंटवारे पर इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के साथ बातचीत चल रही है। लोग जल्द ही अच्छी खबर सुनेंगे क्योंकि एनसी और पीडीपी के साथ सीट-बंटवारे समझौते पर बातचीत चल रही है और हम संसदीय चुनाव एक साथ लड़ेंगे।
विज्ञापन
विकार रसूल वानी ने कहा कि लोगों से मेरी अपील है कि वे कांग्रेस और हमारे गठबंधन सहयोगियों को मजबूत करें ताकि उनके सभी मुद्दे हल हो जाएं और जम्मू-कश्मीर को मौजूदा संकट से बाहर निकाला जा सके।
भाजपा पर जम्मू-कश्मीर को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही लोगों की समस्याओं को कम कर सकती है, राज्य का दर्जा बहाल कर सकती है, भूमि और नौकरियों पर उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। विधानसभा, नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव करा सकती है और विकास और पर्यटन को आगे बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भाजपा ने एकजुट विपक्ष को तोड़ने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों को डराने की पूरी कोशिश की। लेकिन इंडिया गठबंधन हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है और हमें यकीन है कि कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी केंद्र में अगली सरकार बनाएंगे। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के अकेले लड़ने के बयान पर वानी ने कहा कि हम भी अपने बल पर चुनाव लड़ेंगे जहां वे अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे हम उनका समर्थन करेंगे।