फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन: सहायक इंजीनियर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी फरार, पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी

Mon, 26 Feb 2024 10:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन बनिहाल में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला रामबन के बनिहाल पुलिस ने रविवार को एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ घरेलू सहायिका की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी यावर अमीन लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी है और वर्तमान में समग्र शिक्षा रामबन में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय पीड़िता ने बनिहाल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सैयद यावर अमीन ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे नौकरी दिला देगा। इसके बाद उसे 6000 रुपये प्रति माह के पैसे पर घरेलू काम करने पर लगा दिया। 18 दिन बाद सैयद यावर अमीन की पत्नी किसी काम के सिलसिले में जम्मू चली गईं। 

तीन दिन के बाद आने के लिए कहने के बाद उन्होंने 13 दिन जम्मू में बिताए। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। अमीन ने उसको एक गोली खाने के लिए दी। दवा लेने के बाद जब वह सोकर अगले दिन उठी तो खुद को बिना कपड़ों के पाया। उसने पाया कि यावर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का आरोप है कि जब यावर की पत्नी जम्मू से लौटीं तो उन्होंने पूरी बात उन्हें बताई तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन


आज दर्ज किए जाएंगे पीड़िता के बयान

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन बनिहाल में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सोमवार को पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें