फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुके थे शातिर, नकली नोट रखने के आरोपी पुलिस रिमांड पर

Mon, 27 Feb 2023 01:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरोपी बच्चों के मनोरंजन बैंक वाले नोट खरीदते थे। इन नोटों के साथ चार से पांच लाख रुपये असली नोट भी रखते थे, ताकि कुछ नोटों की मदद से नकली नोटों के बंडल कवर कर दिए जाएं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के त्रिकुटा नगर थाने के अंतर्गत बठिंडी से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि ये लोग लंबे समय से ठगी कर रहे थे। सिर्फ नकली नोट ही नहीं, बल्कि युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर भी लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से नजीर अहमद (श्रीनगर) शामिल है, जिसने कई युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगी की है। जानकारी के अनुसार नजीर ने अन्य आरोपी रियाज अहमद (पुलवामा), मोहम्मद नैमुल्लाह (दिल्ली), मंजूर अहमद (श्रीनगर) और बासित (शोपियां) से भी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये ठगे हैं।

नजीर ने इन चारों को झांसा दिया कि पैसे तो उसके पास नहीं है, लेकिन एक तरीका है, जिससे उनका पैसा वापस आ सकता है। नजीर ने इन लोगों से कहा कि नकली नोट के बदले असली नोट लेकर ठगी से ही उनका पैसा वापस आएगा। हालांकि नजीर के अलावा अन्य चार आरोपियों ने भी युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।

ऐसे करते थे ठगी

आरोपी बच्चों के मनोरंजन बैंक वाले नोट खरीदते थे। इन नोटों के साथ चार से पांच लाख रुपये असली नोट भी रखते थे, ताकि कुछ नोटों की मदद से नकली नोटों के बंडल कवर कर दिए जाएं। इसके बाद ये लोग बंडल बनाकर अलग-अलग जगहों पर लोगों से संपर्क करते थे। लोगों को पैसे डबल देने के नाम पर भी रकम लेते थे।

दो घंटे के लिए पैसे देते थे

ये लोग बंडल बनाकर दुकानदारों को दो घंटे के लिए पैसे देते थे। कहते थे कि वापस आकर ले जाएंगे। उक्त बंडल देकर वापस आने पर ये आरोपी दुकानदारों से दूसरे नोट लेकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें