रियासी जिले के मिडिल स्कूल में शिक्षक आरिफ शेख को जम्मू के नरवाल में बम विस्फोट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। श्री माता वैष्णो देवी के यात्रियों की बस में विस्फोट में भी उसकी कथित संलिप्तता पाई गई है।
प्रदेश सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल शिक्षक आरिफ शेख समेत तीन कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में रविवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने रविवार को बाकायदा सरकारी आदेश जारी किया।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के रियासी जिले के मिडिल स्कूल में शिक्षक आरिफ शेख को जम्मू के नरवाल में बम विस्फोट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। श्री माता वैष्णो देवी के यात्रियों की बस में विस्फोट में भी उसकी कथित संलिप्तता पाई गई है।
कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर मंजूर अहमद और कुपवाड़ा जिले में समाज कल्याण विभाग में चपरासी सईद सलीम अंद्राबी को सविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियां काफी समय से नजर रखे हुए थी। लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर मंजूर अहमद आतंकवादियों को जन समर्थन मुहैया करवाने और युवाओं को आतंकवादियों के संपर्क में लाकर उन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल करने में कथित तौर पर संलिप्त पाया गया है।
कुपवाड़ा जिले में समाज कल्याण विभाग में चपरासी सईद सलीम अंद्राबी नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पाया गया है। उल्लेखीय है कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल 44 सरकारी कर्मचारियों को अब तक प्रदेश सरकार बर्खास्त कर चुकी है।