फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बिल्डिंग बॉयलाज में होगा संशोधन, बनेगी छह सदस्य कमेटी, एक हफ्ते में तैयार होगी रिपोर्ट

Tue, 21 Dec 2021 03:20 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नगर निगम के बिल्डिंग बॉयलाज एक्ट में संशोधन होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक छह सदस्य कमेटी बनेगी। जिसकी अध्यक्षता नगर निगम की डिप्टी मेयर पुर्णिमा शर्मा करेंगी। एक हफ्ते के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। जिस पर जनरल हाउस की अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा। इस कमेटी में शामिल होने वाले छह सदस्यों में तीन पार्षद होंगे और तीन तकनीकी अफसर होंगे। जो नगर निगम के होंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें पार्षद पवन कुमार, शाम लाल, राजेंद्र शर्मा और द्वारिका चौधरी आदि ने सुझाव पेश किए। पार्षद शाम लाल ने कहा कि शहर में 19 कॉलोनियां ऐसी हैं, जिनको स्थायी होने की अनुमति मिलनी चाहिए। प्रस्तावित हैं, जिनको स्थायी करने की अनुमति होनी चाहिए। पार्षद राजिंदर शर्मा ज्योग्राफिकल इंफारमेशन सिस्टम, टाइटल आफ लैंड और सैट बैक का प्रस्ताव रखा।

इसके तहत अलग अलग विभागों से एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दफ्तर में बैठ कर देखा जा सकता है कि कोई सरकारी जमीन तो नहीं या बिजली के तार तो नहीं गुजर रहे। वहीं, पार्षदों ने शहर की सड़कों को लेकर भी अपनी आवाज उठाई। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को मौके पर बुलाकर पार्षदों की परेशानी हल करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे 


यह रहे सुझाव
बैठक में हाउसिंग कॉलोनियों में एक व्यक्ति को दो इमारतें बनाने की अनुमति, 10 फुट की जगह 6 फुट वाली गलियों में भी इमातर बनाने की अनुमति देने, रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को 10 फुट के मार्ग पर भी बनाने की अनुमति, व्यवसायिक इमारत को 40 फुट की जगह 30 फुट की सड़क पर भी बनाने की अनुमति, तीन मंजिला की जगह 5 मंजिला इमारत बनाने की अनुमति देने को भी नए बिल्डिंग बॉयलाज में शामिल करने को लेकर सुझाव दिया गया है। 

विज्ञापन


बिल्डिंग बॉयलाज के लिए बैठक हुई है, जिसमें पार्षदों ने सुझाव दिए हैं। इन सुझावों के संशोधन के लिए एक कमेटी बनेगी, जो सात दिन में रिपोर्ट देगी। इस पर अगली जनरल हाउस की बैठक में फैसला लिया जाएगा। - पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम जम्मू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें