आईआईएम, एआईआईएमएस और आईआईटी के बीच शनिवार को एमओयू साइन किया गया। एमओयू के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। एमओयू साइन करने का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसरों को प्रदान करना है।
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने बताया कि प्रौद्योगिकी चिकित्सा विज्ञान और प्रबंधन के एकीकरण के बारे में मिश्रित शिक्षा में मदद करना नई शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख उद्देश्य में से एक है। डॉ. मिलिंद कंबल ने बताया कि जम्मू उच्च शिक्षा का केंद्र है।
जो संस्थान के बीच समग्र सहयोग की महान शैक्षणिक क्षमता को उजागर करता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू ने देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम की है। वह मिलकर काम करने में विश्वास करते हैं। इसलिए सहयोग सफलता का नया मंत्र है।