उन्होंने मैदान के ऑफ साइड में 128 और आन साइड में 126 रन जुटाए। घरेलू मैदान पर दोहरा शतक जमाने वाले प्रदेश के वह इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। जम्मू-कश्मीर ने 519 रन पर घोषित की पारीरणजी ट्रॉफी 2024-25 में एलीट ग्रुप-ए का मुकाबला जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम श्रीनगर में हो रहा है। मैच के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी 519 रन पर घोषित की।
इसमें शुभम खजूरिया ने 353 गेंदों में 29 चौके और आठ छक्कों की मदद से रिकॉर्ड 255 रन की पारी की खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज शिवांश शर्मा ने भी नाबाद 106 रन बनाए हैं। महाराष्ट्र के लिए एचए वालुंज ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। पारी घोषित करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।