फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी की लिस्ट, प्रोटोकाल सूची में लेफ्टिनेंट गवर्नर को 11वां स्थान

Tue, 17 Dec 2019 07:53 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और पुलिस महानिदेशक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
केद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पहली प्रोटोकाल लिस्ट जारी की है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि वरीयता क्रम के लिहाज से उप राज्यपाल का स्थान ग्यारहवां रहेगा। इस श्रेणी में अटार्नी जनरल आफ इंडिया, कैबिनेट सचिव भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रोटोकाल सूची में पहले स्थान पर राष्ट्रपति, दूसरे स्थान पर उपराष्ट्रपति, तीसरे स्थान पर प्रधानमंत्री, चौथे स्थान पर संबंधित राज्यों के राज्यपाल और पांचवें स्थान पर पूर्व राष्ट्रपति और उसके बाद उप प्रधानमंत्री होंगे।

इसी तरह प्रोटोकाल सूची में 6ठे स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, सातवें पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री, योजाना आयोग उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, लोक सभा व राज्यसभा में नेता विपक्ष, भारत रत्न से सम्मानित हस्तियां, 8वें स्थान पर राजदूत व हाई कमिश्नर, दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्री व राज्यपाल, 9वें स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, इसके बाद चेयरपर्सन यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन, मुख्य चुनाव आयुक्त, कंट्रोल एंड आडिटर आफ इंडिया रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रोटोकाल में ले. गवर्नर का ओफीशेटिंग चीफ ऑफ स्टाफ और समान रैंक वाले 16वें स्थान, केंद्र प्रशासनिक ट्रिबुनल, अल्पसंख्यक आयोग, शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइवस के चेयरपर्सन, बाहरी अधिकार क्षेत्र में कार्यरत उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 17वें स्थान पर, केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य आयुक्त, विधानसभा के उप स्पीकर 19वें स्थान पर, केंद्र शासित के मेयर 19ए स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

संसद के सदस्य सांसद 21वें स्थान पर, आर्मी कमांडर/वाइस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ व समान सेवा, केंद्र शासित में मुख्य सचिव, शेड्यूल कास्ट/शेड्यूल ट्राइवस के आयुक्त, केंद्र शासित के विधानसभा के सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग के सचिव, भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रपति के सचिव, प्रधानमंत्री के सचिव राज्यसभा/लोकसभा के सचिव आदि 23वें स्थान पर, ले. गवर्नर के समान रैंक के अधिकारी व समान रैंक वाले 24वें स्थान, चेयरमैन पब्लिक सर्विस कमीशन, चेयरमैन टैरिफ कमीशन, केंद्र शासित में डीजी पुलिस 25वें स्थान पर हैं।

सरकार के प्रधान सचिव, एडीजीपी 25वें स्थान पर, सभी प्रशासनिक सचिव, मंडलायुक्त/आईजीपीएस, संयुक्त सचिव भारत सरकार व समान रैंक, मेजर जनरल का रैंक या समान रैंक 26वें स्थान पर, राज्य/केंद्र शासित के विश्वविद्यालयों के उपकुलपति 27वें स्थान पर और जिला मजिस्ट्रेट, विभागों के मुख्य अध्यक्ष, जिला व सेशन न्यायाधीश, ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरपर्सन और ब्रिगेडियर रैंक या समान रैंक के अधिकारियों को 28वें स्थान पर रखा गया है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें