फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba Border Tunnel: संदिग्ध सुरंग के बाद 265 फीट लंबी ऑक्सीजन पाइप मिली, जिले में अलर्ट

Thu, 05 May 2022 05:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा के सीमांत क्षेत्र में बीएसएफ को अब 265 फीट लंबी ऑक्सीजन पाइप मिली है। इससे पहले बुधवार को बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध सुरंग मिली थी। इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Samba Oxygen Pipeline - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का तलाशी अभियान जारी है। जांच के दौरान गुरुवार को सुरक्षा बल की टीम को 265 फीट लंबी ऑक्सीजन पाइप मिली है। इससे पहले बुधवार को बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध सुरंग मिली थी। इसके बाद से जिले में अलर्ट है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डीके बूरा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग मिली है। 22 अप्रैल को जम्मू के निकट मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों के इसी सुरंग से दाखिल होने का कोई सुबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी आगामी अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस सुरंग का पता लगा कर बहादुर जवानों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

उन्होंने बताया कि इस सुरंग की जांच हो रही है। यह सुरंग हाल में ही बनाई गई है। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र से शुरु होती है। भारतीय इलाके में चक फकीरा में खुलने वाला इसका मुहाना लगभग दो फीट चौढ़ा है। सुरंग के भीतर कुछ दूरी तक हमारे जवान गए हैं। सुरंग के भीतर से रेत की 21 बोरियां मिली हैं, जिनका इस्तेमाल सुरंग से बाहर निकलने के रास्ते को मजबूती के लिए किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को सांबा सेक्टर की चक फकीरा बॉर्डर आउट पोस्ट के नजदीक यह सुरंग बीएसएफ के विशेष तलाशी अभियान में मिली। बुधवार शाम को सुरंग मिलते ही छानबीन को तेज कर दिया गई। सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में मिला सुरंग का मुहाना अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 150 मीटर अंदर और तारबंदी से 50 मीटर के फासले पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें