फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू हाईकोर्ट: पुनर्विचार याचिका के लिए 90 दिन की मियाद जरूरी

Tue, 21 Dec 2021 03:38 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एकल पीठ ने प्रावधानों के विपरीत राय दी है, जिसे खंडपीठ सही नहीं मानती। खंडपीठ ने कहा कि याचिका में पीड़ित पक्ष ने भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 15 का हवाला दिया है। 
विज्ञापन
jammu highcourt - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भूमि राजस्व अधिनियम के तहत पुनर्विचार याचिकाओं के लिए 90 दिन की अवधि को जरूरी बताया है। न्यायाधीश अली मोहम्मद मागरे और मोहम्मर अकरम चौधरी की खंडपीठ ने इससे जुड़ी कई याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि भूमि राजस्व अधिनियम के तहत की जाने वाली पुनर्विचार याचिकाओं को किसी भी समय स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


कोर्ट ने एकल पीठ के फैसलों को अनुचित करार देते हुए कहा कि कुछ फैसले सही नहीं थे। एकल पीठ ने प्रावधानों के विपरीत राय दी है, जिसे खंडपीठ सही नहीं मानती। खंडपीठ ने कहा कि याचिका में पीड़ित पक्ष ने भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 15 का हवाला दिया है।

यह भी पढ़ें- मौसम: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाईं मुश्किलें, 22 से 24 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए अदालत यह स्पष्ट करना चाहती है कि यह याचिका भी सीमा के नियम के अधीन है। कोर्ट में पुनर्विचार याचिका के लिए 90 दिन का समय पहले से निर्धारित है और भूमि राजस्व अधिनियम से जुड़ी पुनर्विचार याचिका भी इसी समय अवधि के तहत मान्य होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें