फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: फ्रांस से आया विदेशी यात्री दूसरे परीक्षण में भी संक्रमित 

Tue, 21 Dec 2021 03:28 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दो घर में क्वारंटीन, प्रदेश में 105 संक्रमित, एक की मौत। सात दिन के बाद दोबारा परीक्षण में संक्रमित मिलने पर यात्री को डीआरडीओ में उपचार दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
कोरोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में भर्ती फ्रांस से आया विदेशी यात्री कोविड आरटी-पीसीआर परीक्षण में फिर से संक्रमित मिला है। सात दिन के बाद दोबारा परीक्षण में संक्रमित मिलने पर यात्री को डीआरडीओ में उपचार दिया जा रहा है। हालांकि आयरलैंड के एक अन्य यात्री की ऑमिक्रोन निगेटिव रिपोर्ट आने पर उसे घर भेज दिया गया है जबकि इटली के एक यात्री की रिपोर्ट आना बाकी है और उसे भी घर पर क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश में 105 नए संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। पिछले कुछ दिन में संक्रमित मामलों में गिरावट आई है। सोमवार को आए कुल संक्रमित मामलों में श्रीनगर से सर्वाधिक 31 स्थानीय स्तर के मामले मिले हैं। इसके अलावा बडगाम से 10, गांदरबल से 16, जम्मू से 19 संक्रमित मामले मिले हैं।

यह भी पढ़ें- शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। जिला रामबन, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम से कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में सक्रिय मामलों में गिरावट के साथ 1363 मामले मौजूद हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 4513 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और इसमें कश्मीर संभाग से 2319 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें