जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने डोडा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के लिए सात नए हाईवे मंजूर किए गए हैं।
सड़क परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर को बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश को सात नई हाईवे मिले हैं। इनमें से छह हाईवे जम्मू संभाग में जबकि एक हाईवे कश्मीर संभाग में बनेगा। डोडा में हाईवे की 25 परियोजनाओं के ई-आधारशिला कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए सात नए हाईवे मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर ने नेशनल हाईवे के नेटवर्क को दोगुना किया
खासकर जम्मू संभाग में छह नए हाईवे बनने से कारोबार, पर्यटन और रोजगार के व्यापक स्तर पर अवसर खुलेंगे। एलजी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर ने नेशनल हाईवे के नेटवर्क को दोगुना कर लिया है। सड़कों का निर्माण भी दोगुना रफ्तार से अंजाम दिया जा रहा है।
गड़करी ने कहा कि अगले दो वर्ष में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की सड़क परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। यह भारी भरकम राशि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक हालात में बड़ा बदलाव लाएगी।
विज्ञापन
ये हैं नई हाईवे परियोजनाएं
कठुआ-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा (170 किमी)
डोडा-भद्रवाह-चंबा हिमाचल (132 किमी)
दयालाचक-छलां-बिलावर-महानपुर-बसोहली (118 किमी)
तवी पुल-जम्मू एयरपोर्ट-मीरां साहिब-आरएस पुरा सुचतेगढ़ (29 किमी)