फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना: कटड़ा में बनेगा इंटर मॉडल स्टेशन, एक ही जगह मिलेगी बस-रेल और हेलिकॉप्टर सेवा

Thu, 25 Nov 2021 03:25 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर में 25 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को इलेक्ट्रिक बसों का विकल्प अपनाना चाहिए। इससे किराया 30 फीसदी सस्ता हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
डोडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस स्टेशन पर बस, रेल और हेलिकॉप्टर सेवा एक ही जगह पर मिलेगी। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे बनने के बाद इंटर मॉडल स्टेशन का महत्व और बढ़ जाएगा। गडकरी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में आयोजित ई-आधारशिला कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने हाईवे से जुड़ीं 25 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 9 परियोजनाएं एनएचआईडीसीएल, 9 एनएचएआई और 7 बीआरओ के पास निर्माणाधीन हैं। 

विज्ञापन


परिवहन सेवा में व्यापक सुधार की जरूरत: गडकरी 
जम्मू-कश्मीर में परिवहन सेवा में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए गडकरी ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन सबसे बेहतर विकल्प है। उप राज्यपाल इसे लेकर प्रस्ताव तैयार करवाएं। नई तकनीक से तैयार इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होने पर 600 किलोमीटर चलती है। इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को किराया भी 30 फीसदी से ज्यादा सस्ता हो जाएगा।
 

जम्मू-कश्मीर देश का सबसे खूबसूरत प्रदेश

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सांसद जुगल किशोर की मौजूदगी में गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का सबसे खूबसूरत प्रदेश है लेकिन यहां की सड़कें और परिवहन सेवा की बदहाली देखकर वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने खास तवज्जो देने का फैसला किया था। इसी निर्णय के तहत देश भर में कुल मंजूर सुरंगों में 50 फीसदी टनल केवल जम्मू-कश्मीर में बनाई गई हैं या बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया। 

 

दिसंबर 2022 तक बनेगी जम्मू रिंग रोड

विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि जम्मू में निर्माणाधीन रिंग रोड का काम दिसंबर 2022 में पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि परियोजना को पहले दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था। नेशनल हाईवे जम्मू शहर से गुजरने वाले ट्रैफिक को रिंग रोड के जरिये बाहरी क्षेत्र से डायवर्ट करेगा। इस परियोजना से जम्मू शहर में ट्रैफिक लोड बड़े पैमाने पर कम हो जाएगा। खासकर भारी वाहनों का आवागमन रिंग रोड से करने का प्रस्ताव है। वहीं, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के लिए भी रिंग रोड की कनेक्टिविटी सेना और अन्य सुरक्षा बलों को सामरिक बढ़त देगी
 
यह होता है इंटर मॉडल स्टेशन
इंटर मॉडल स्टेशन परिवहन सेवाओं का एकीकृत सुविधा स्थल होता है, जहां पर लंबे रूट की बसें, रेल, हेलिकॉप्टर इत्यादि की सुविधाएं होती हैं। यह खासकर उस जगह बनाया जाता है, जहां पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। वे आसानी से एक ही जगह पर हर तरह के परिवहन सुविधा का लाभ उठा पाते हैं। इससे आम यात्रियों और परिवहन सेवा संचालकों को आसानी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें