फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: गंग्याल पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, छह लाख के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गंग्याल पुलिस ने चोरी के एक मामलों को 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोरी हुए छह लाख के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू: सामान संग पकड़ा आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के गंग्याल पुलिस ने चोरी के एक मामलों को 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोरी हुए छह लाख के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अतवार सिंह निवासी बाबा फरीद नगर (जम्मू) के रूप में हुई। मामला छह जनवरी का है। 

विज्ञापन




कुंजवानी में टाटा फेयर डील वर्कशॉप में देर रात चोरी हुई थी, जिसके संबंध में गंग्याल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने वर्कशॉप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद एक व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। गंग्याल पुलिस एसएचओ जसविंद्र सिंह ने नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें