मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को जमानत मिल गई है। उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने यह जानकारी दी।
लाल सिंह को एक विशेष अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका आगे न बढ़ाने के बाद सात नवंबर को जम्मू के सैनिक कॉलोनी में एक घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। लाल सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था।