फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Fire incident: शहर के प्रेम नगर में मकान में लगी आग, बुझाने के दौरान दमकल कर्मी की मौत

Sat, 14 Jan 2023 01:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रेमनगर में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
jammu Fire Incident - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के प्रेमनगर में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। इसका पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आए घर के अंदर मृतक कर्मी दाखिल हुए। यहां काफी धुआं था। वह सबसे पहले मकान के अंदर घुसे। जब बाकी कर्मी अंदर गए तो देखा कि वह बेसुध होकर नीचे गिरे हुए हैं। इसके बाद उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रेम नगर के रहने वाले करण गुप्ता के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। इसके बाद उन्होंने गुज्जर नगर पुलिस चौकी में जानकारी दी। गुज्जर नगर पुलिस चौकी प्रभारी अजाज अहमद ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। तभी एसडीआरएफ की कांस्टेबल जगती निवासी सतीश कुमार घर के अंदर घुस गए। उनके अन्य साथी आग बुझाने के कार्य में लग गए। जब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया तो अन्य दमकल कर्मी घर के अंदर घुसे। सामने देखा कि सतीश जमीन पर बेसुध होकर गिरा हुआ है। दमकल कर्मियों और पुलिस की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें