जम्मू कश्मीर साइबर पुलिस ने श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर टिकटों की फर्जी ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ गुरुवार को सतर्क किया है। पुलिस ने कहा कि हेलीकॉप्टर की टिकट की बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
विज्ञापन
जम्मू साइबर सेल पुलिस द्वारा जारी सोशल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है कि जालसाज कई वेबसाइटों पर श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा और अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकटों का फर्जी विज्ञापन कर रहे हैं। टिकट बुक करते समय किसी को भी वेबसाइटों की प्रामाणिकता की ठीक से जांच करनी चाहिए या प्रामाणिक स्रोतों से ही टिकट बुक करना चाहिए।