फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Weather : बारिश ने बदला मौसम, उमस से कुछ राहत, कई इलाकों में फिर बरसेंगे बादल

Thu, 04 Jul 2024 03:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आगामी 10 जुलाई तक मानसून से जम्मू संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। 4 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 5 से 6 जुलाई को जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
जम्मू शहर, अप्सरा रोड - फोटो : गुलशन उधम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में गुरुवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए हुए हैं। बादलों के बरसने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। इससे पहले बुधवार को उमस ने खूब परेशान किया। मानसून की दस्तक से गर्मी से तो कुछ राहत मिली है लेकिन उमस ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आगामी 10 जुलाई तक मानसून से जम्मू संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। 4 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 5 से 6 जुलाई को जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू में भी प्रशासन ने बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पहाड़ों पर भी बारिश होने के चलते मैदानों में नदी-नालों में जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में जितना हो सके नदी-नालों से दूरी बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें