जम्मू के गांधी नगर थाने में हिरासत में मौत मामले में शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही थाना प्रभारी (एसएचओ) को जिला पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। जिला पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट जम्मू से घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
शहर के गांधी नगर थाने की हावालत में बुधवार को चोरी के आरोपी साहिल सैनी पुत्र रमेश सैनी निवासी नगरी, कठुआ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। आरोपी साहिल को आईपीसी की धारा 457/380 के तहत एफआईआर संख्या 20/2024 के तहत गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद वह चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर था।
एक बयान में पुलिस ने बताया कि आरोपी के शव को जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित कर दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव परीक्षण करने के लिए डॉक्टरों के बोर्ड के गठन का अनुरोध भी किया गया है।