फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 109 ब्र्राह्मणों की मौजूदगी में हुआ यज्ञ

विज्ञापन
वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ करते हुए .... ब्राह्मण सभा
विज्ञापन
परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का बुधवार को यज्ञ का साथ समापन हो गया। इसमें जम्मू प्रांत के विभिन्न भागों से आए 109 ब्राह्मणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में हवन और वैदिक मंत्रों का जाप किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक संघों के प्रमुखों सहित जम्मू प्रांत के विभिन्न भागों से आए प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया। पंडित अजय शर्मा ने पूरे धार्मिक उत्साह और मानवता के सार के साथ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य शिविर, हनुमान चालिसा पाठ सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पंडित वीएम मगोत्रा, सत्य नंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें