ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित करते हुए ..... सभा
ब्राह्मण सभा छन्नी हिम्मत की ओर से हुआ सम्मान समारोह
- प्रमुख हस्तियां सम्मानित, सभा के प्रयासों को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश के लिए बहुमूल्य योगदान देने वाले प्रतिष्ठित ब्राह्मणों को सम्मान मिलना चाहिए। यह बातें ब्राह्मण सभा छन्नी हिम्मत के प्रमुख सुनील शर्मा ने छन्नी हिम्मत सेक्टर नंबर तीन में हुए सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के बीच नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार होना चाहिए। समय-समय पर कार्यक्रम हो। सब लोग विचारों को सांझा करे। युवाओं में तेजी से पनप रही नशाखोरी से लड़ने के लिए एकजुट हों।
सभा ने पूर्व मुख्य अभियंता ओपी दुबे, कवयित्री गिरिजा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बरगोत्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से शोभा नाथ तिवारी ने छन्नी हिम्मत ब्राह्मण सभा के प्रयासों की सराहना की। डॉ. विजय शर्मा, चंचल पाल शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, भुवनेश्वरी शर्मा, प्रेम शर्मा, पीएन कौल, चमन लाल शर्मा, सुषमा शर्मा, अनिल शर्मा, गोपाल शर्मा, राजिंदर मेहता, रोहित कुमार ने भी विचार रखे।