सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा
नेहरू मार्केट चौकी में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अजय कुमार की पहचान की। पूछताछ करने पर पता चला कि दिलीप भी उसके साथ ठगी करता है। वह मिलकर एटीएम कार्ड बदलते हैं और कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। इनके साथ राजस्थान में कुछ और लोग भी हैं। आरोपी जम्मू में टेंट हाउस की दुकान पर काम करते हैं।
फर्जी दस्तावेजों का जखीरा
आरोपियों से 17 सिमकार्ड, 4 चेक बुक, 4 मोबाइल, 4 आधार कार्ड, 6 पैन कार्ड, स्टांप पेपर, 2 क्यूआर स्कैन कोर्ड, 1.15 लाख, इंडियन बैंक 2, बैंक ऑफ बड़ोदा 2, एचडीएफसी 2, पीएनबी 2, लघु बैंक 1, यूको बैंक 1, यूनियन बैंक एक सहित 11 एटीएम कार्ड मिले। यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करते थे। इंस्पेक्टर रोहित गांधी का कहना है कि यह लोग अंतरराजजीय गैंग का हिस्सा हैं। इनके पास से 9 बैंक खाते मिले हैं जिनका इस्तेमाल मॉड्यूल द्वारा नकदी निकालने के लिए किया गया था। खातों से 49,67,844 की रकम का लेनदेन हुआ है।
इस तरह करें बचाव
एटीएम जाने पर अपना कार्ड किसी दूसरे को न दें। यदि कोई दिक्कत आए तो वहां मौजूद एटीएम गार्ड से बात करें या पर्सनल बैंकर को फोन करें। किसी के सामने कार्ड इस्तेमाल न करें। यदि कोई मदद करना भी चाहे तो उसके पास खड़े रहें।