फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के कहने पर शहर में अतिक्रमण

Sun, 12 Oct 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमाया हुआ है। नदी, नालों के  ऊपर स्लैब डालकर, फिर फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी लगाकर या फिर सरकारी जगह पर मकान बनाकर। यूं कह सकते हैं कि मंदिरों का शहर अतिक्रमण ने जकड़ा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन या संबंधित विभागों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाकर मात्र बैठकें  ही की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के कई चौक-चौराहों, फुटपाथ, नदी नालों तथा सरकारी भूमि पर भू-माफिया का कब्जा है।

किसी न किसी रूप में भू-माफियों ने कहीं जमीन को धोखे से बेच दिया है या फिर वहां पर अवैध निर्माण करवाकर लोगों को बैठा दिया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हुई जमीन में जम्मू विकास प्राधिकरण, नगर निगम, फ्लड एंड कंट्रोल, इरीगेशन की भूमि शामिल है। अधिकतर जगह पर राजनीतिज्ञों और प्रभावी लोगों के कहने पर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन


शहर में बेली चराना, सिद्दड़ा, नगरोटा, जगती, रंगूड़ा, मजीन, डिल्ली, रूप नगर, जानीपुर, ज्यूल, बस स्टैंड, रघुनाथ बाजार, कनक मंडी सहित अन्य बहुत सारे इलाके हैं, जहां पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिला उपायुक्त के पास कई ऐसे मामले लंबित हैं, जिनमें अतिक्रमणकारियों से भूमि को खाली करवाया जाना है।

ऐसा नहीं होने पर भू-माफिया के हौसले बढ़ रहे हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं, जिस कारण अधिकतर बार हादसा होने की संभावना बनती है। डीसी अजीत कुमार साहू अतिक्रमण के बारे रिव्यू मीटिंग ही कर रहे हैं कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें