फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अक्षय तृतीया आज, सजे शहर के बाजार, जमकर होगी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक लेंगे वाहनों और आभूषणों की डिलीवरी, सराफा दुकानों में दिनभर रही भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्षय तृतीया का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके चलते प्रदेशभर में बाजारों में जमकर खरीदारी होगी। इसके लिए जहां कारोबारियों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है, वहीं लोग भी शुभ दिन पर सामान घर ले जाने के लिए तैयार हैं।
कारों, ई-स्कूटियाें, सोने के आभूषणों की बुकिंग के लिए मंगलवार को दिनभर बाजारों में भीड़ रही है। लोगों का सबसे रुझान नए वाहनों और सोने के आभूषिण के प्रति रहा। अक्षय तृतीया के मौके पर लोग खरीदारी करना शुभ मानते हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि अक्षय तृतीय को इस बार अच्छा कारोबार होगा। बुकिंग के हिसाब से सामान लोगों को सौंपा जाएगा। सोने के दाम में उतार चढ़ाव आने पर भी लोगों ने बुकिंग की है। हालांकि, पहले ऐसा लग रहा था कि महंगाई ज्यादा होने के कारण कारोबार मंदा रहेगा। लेकिन, सोने के दाम कम होने पर लोगों ने ज्यादा बुकिंग करवाई।

-
30 करोड़ रुपये से ज्यादा सोने के आभूषणों की बुकिंग
स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के अध्यक्ष अशुतोष कपूर के अनुसार इस बार अभी तक 30 करोड़ रुपये से ज्यादा सोने के आभूषिणों की बुकिंग हो चुकी है। बीते साल 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है, लेकिन बुकिंग उम्मीद से ज्यादा हुई है। अलग-अलग डिजाइन के आभूषण खरीदे गए हैं। मध्यम वर्गीय लोग भी सोने के छोटे आभूषण लेने पहुंचे। लोगों ने डोगरी, बंगाली, तुर्किये डिजाइन में आभूषणों के आर्डर दिए। मध्यम वर्ग के लोगों ने कम वजन वाले आभूषणों को तबज्जो दी है। अप्सरा रोड स्थित राकेश ज्वेलर्स शोरूम में भारी रस रहा है। मुल्ख राज अशोक कुमार ज्वेलरी शोरूम के मालिक अंकुर सूरी ने कहा कि 260 लोगों ने बुकिंग हुई है। अक्षय तृतीया को ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। आभूषणों पर छूट भी दी जा रही है।


पर्व पर लोग घर ले जाएंगे ई स्कूटियां
ई स्कूटियों के कारोबार में भी इजाफा हुआ। अक्षय तृतीय पर वाहन लोगों को सौंपे जाएंगे। लो स्पीड स्कूटियां महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद रही हैं। कुंजवानी के स्कूटी शोरूम मालिक राजेश डोगरा ने कहा कि अक्षय तृतीय पर स्कूटी लेना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। अभी तक 80 फीसदी तक बुकिंग हुई है। यानी बीते वर्ष की तुलना में 20 फीसदी इजाफा हुआ है। कारोबार अच्छा हुआ। शहर में 20 और प्रदेशभर में 600 शोरूम हैं। प्रति शोरूम 15 स्कूटियों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन


20 शोरूम से होगी 300 वाहनों की डिलीवरी
कार शोरूमों से 300 से ज्यादा वाहन की चाबियां ग्राहकों को सौंपी जाएंगी। कुल 30 करोड़ के आसपास व्यवसाय हुआ है। कुल 20 शोरूम से 300 वाहनों की डिलीवरी होगी। ऑटोमोबाइल कारोबारी देवेंद्र बत्रा व अंकुश महाजन के अनुसार शहर में 20 के करीब गाड़ियों के शोरूम हैं। अक्षय तृतीया के दिन अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें