फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: BSF के जवानों और महिला जवानों ने अंतरराष्ट्रीय य सीमा पर मनाई होली, जमकर थिरके सुरक्षाकर्मी

Tue, 07 Mar 2023 06:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल व अधिकारियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
आरएसपुरा: सीमा पर होली मनातीं महिला कांस्टेबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के उपजिला आरएस पुरा में मंगलवार को रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ लगी रही। होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार मनाया गया। होली उपजिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। हर तरफ होली की धूम नजर आई। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। क्षेत्र में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। 

विज्ञापन


आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस मौके पर 165वीं वाहिनी के कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर रहे, जिन्होंने सरहद पर तैनात जवानों व अधिकारियों को होली की बधाई दी। इस दौरान ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने नाचते हुए अपने साथियों को रंग लगा कर होली मनाई। सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल व अधिकारियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Holi 2023 - फोटो : संवाद
उपजिले में दिन निकलने के साथ ही सुबह से ही लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों व युवा वर्ग की मस्ती तो देखने को मिली। होली है, होली है की गूंज हर गली, हर गांव व कस्बों मे में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। 

होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया गया था। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के जवानों को सार्दी वर्दी में भी तैनात किया गया था। कस्बे के बजार में दुकानदारों ने होली पर्व पर एक दूसरे को रंग लगाए जाने के साथ रंगों के पर्व पर सुख समृधि की कामना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें