फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल : घाटी में टारगेट किलिंग से जम्मू में उबाल, पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, झंडा -पुतला फूंका

Mon, 18 Oct 2021 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू। 

सार

पंचायत कांफ्रेंस और राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन कर आतंकवाद के खिलाफ की नारेबाजी। आतंकियों के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री से सख्त कदम उठाने की अपील। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग का सिलसिला तेज होने के विरोध में जम्मूवासियों में जबरदस्त उबाल दिख रहा है। रविवार को विभिन्न संगठनों ने आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का झंडा फूंका और दहशतगर्दी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री से सख्त कदम उठाने की भी मांग की। 

विज्ञापन


आल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जब से अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हुआ हैं, तभी से कश्मीर में टारगेट किलिंग का दौर शुरू हुआ है। अल्पसंख्यकों के अलावा अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के खात्मे करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है।

वहीं, प्रेस क्लब के बाहर पाकिस्तान का पुतला जलाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टारगेट किलिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुंछ जिले में घुसपैठ करके आए आतंकवादियों का जल्द खात्मा करने की भी मांग उठाई है। अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि पुंछ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कई जवान शहीद हो चुके हैं। इसलिए जल्द आतंकियों का सफाया किया जाना चाहिए। साथ ही कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को जल्द समाप्त किया जाए। पाकिस्तान घुसपैठ करवा कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं
डोगरा फ्रंट शिवसेना ने टारगेट किलिंग के विरोध में रानी पार्क में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि लगातार हो रही मौत मामले उच्च स्तरीय जांच की जाए। इसके साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। शांति के लिए घाटी के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाए। 

केंद्र पाकिस्तान को दे सख्त जवाब
टारगेट किलिंग पर जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट की ओर से न्यू प्लाट में पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकाली गई। इस दौरान अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि बार-बार घाटी में आतंकी हमले हो रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। केंद्र सरकार सख्त फैसला ले और जवाब दे। 

विज्ञापन

घाटी में गैर-कश्मरियों पर हमले, यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़

घाटी में गैर-कश्मीरी लोगों पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह से घाटी में गैर-कश्मीरी लोगों को आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। घाटी में डर के माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोग जम्मू पहुंच रहे हैं और ट्रेन से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा यूपी और बिहार जाने वाले हैं। हालांकि त्योहारी सीजन होने के कारण भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।

जम्मू से विभिन्न राज्यों के लिए जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ने लगी है। बेगमुपरा, अर्चना, लोहित, शालामार, पूजा एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, टाटा-मूरी सहित अन्य ट्रेनों में 100 से 150 तक की वेटिंग लिस्ट हैं और हर दिन इसमें इजाफा हो रहा है। घाटी में बिगड़ते हालात के कारण भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के हजारों लोग कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों मजदूरी सहित अन्य कामकाज करते हैं। त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में पहले ही आरक्षण के लिए मारामारी रहती थी, अब घाटी में खराब होते हालात को देखते हुए इसमें और बढ़ोतरी होगी। 
 
नवरात्र शुरू होने से पहले ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी थी और यह स्थिति दीपावली तक रहेगी। प्रतिदिन 100 से अधिक वेटिंग हो रही है। रेलवे ने नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन शुरू की हैं। कटड़ा जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
-श्याम पाल, सीआरएस, जम्मू रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें