फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह ने व्यापारी समुदाय के मुद्दों को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के नेतृत्व वाले डीएसएसपी दल ने जम्मू बंद को समर्थन दिया है। चौधरी सिंह ने सोमवार को चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यालय पहुंचकर व्यापारी समुदाय के मुद्दों को सुना। उन्होंने कहा मैं हमेशा जम्मू के लिए खड़ा रहा हूं और डीएसएसपी पूरे प्रांत के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

व्यापारी समुदाय किसी भी समाज की रीढ़ होता है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों से आज वे सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। आज लोग वास्तविक भावना से लोकतंत्र की खुली हवा में सांस नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने दैनिक वेतन भोगी, किसान, बेरोजगार युवाओं और अन्य मुद्दों को भी समर्थन दिया।
चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने जम्मू के व्यापारी समुदाय की समस्याओं को उजागर किया। इस दौरान चैंबर पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें