फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पूर्व मंत्री के पूर्व पीआरओ समेत तीन के आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का छापा, जांच जारी

Thu, 15 Feb 2024 12:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू में गुरुवार को तीन अलग-अलग जगहों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के पीआरओ सहित तीन लोगों के आवास पर एसीबी की टीम दल-बल के साथ पहुंची। तीनों जगहों पर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसीबी की एक टीम फलोरा नागबनी क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी के पूर्व पीआरओ राजिंद्र शर्मा के आवास पर पहुंची। इसके साथ ही छिन्नौरे सेक्टर में इंस्पेक्टर अमित रैना के घर एसीबी की एक अन्य टीम पड़ताल के लिए पहुंची। अमित रैना खुद भी एसीबी में ही तैनात है।

वहीं, दोमाना सेक्टर में झिड़ी मार्ग पर मिश्रीवाला स्थित राजिंदर शर्मा के पिता की बीज और उर्वरक की दुकान पर भी छापा मारा गया है। तीनों जगहों पर कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें