जम्मू। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया 25 से 28 मार्च तक आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 25वीं सब-जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप करवाने जा रही है। इस संदर्भ में जम्मू-कश्मीर फेंसिंग की एडहॉक कमेटी फेंसिंग टीम का चयन करने जा रही है। इसके लिए 18 फरवरी को जम्मू विवि के फेंसिंग हॉल में चयन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक पात्र फ़ेंसर जिनका जन्म एक जनवरी 2010 को या उसके बाद हुआ हो वहत ट्रायल में भाग लेने के पात्र हैं। उन्हें आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और एफएआई पंजीकरण संख्या की एक प्रति साथ लानी होगी। ब्यूरो