फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेंगे सार्वजनिक वाहन, जुलाई में शुरू होगी वाहन देने की कवायद

Thu, 24 Jun 2021 07:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मुमकिन योजना के तहत इस साल दो हजार युवाओं को जोड़ेगा मिशन यूथ।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन यूथ वित्त वर्ष 2021-22 में मुमकिन योजना के तहत दो हजार युवाओं को जोड़ेगा। मुमकिन योजना के तहत इस वर्ष दो हजार युवाओं को सब्सिडी पर सार्वजनिक वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। युवाओं को वाहन देने की कवायद जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रत्येक जिले में 5 से 10 युवाओं को योजना के साथ जोड़ा जाएगा। मिशन यूथ ने हर तिमाही में जिलों के लिए 70 वाहनों का कोटा भी तय किया है। गौरतलब है कि 17 जून को सचिवालय में यूथ मिशन प्रशासकीय समिति की बैठक हुई थी। बैठक में उपराज्यपाल ने मुमकिन योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- श्री अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर श्रद्धा-भाव के साथ हुई प्रथम पूजा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इसी कड़ी में मिशन यूथ ने सभी जिला उपायुक्तों को 26 जून तक ऑनलाइन आए आवेदनों की जांच कर उन्हे मंजूरी देने के लिए कहा है ताकि लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा सके। मिशन यूथ में ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी ताबिश सलीम ने कहा कि सभी जिलों में युवाओं को इस योजना के साथ जोड़ा जा सके, इसके लिए जिलों के लिए तिमाही कोटा तय किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है। इस तिमाही में 18 सौ से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है, अब इनमें आवेदकों की जांच की जाएगी। युवाओं को परिवहन क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना इस योजना का उद्देश्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें