अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग आनलाइन कार्यक्रम करवाएगा। योग-होम विद फैमली थीम पर छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 14 से 26 जून तक सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो रही है।
विज्ञापन
10 दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम में पहले दिन सोमवार 14 जून को श्वसन प्रणाली के लिए योग पर निबंध-वादविवाद प्रतियोगिता होगी। 15 से दस दिवसीय योग शिविर शुरू होगा, जिसमें शिक्षक और बच्चे भाग लेंगे। इसके साथ बी विद योगा बी एट होम थीम ई- स्लोगन प्रतियोगिता होगी।
16 जून को योग शिवर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग का महत्व पर जिंगल प्रतियोगिता, 17 को ई- प्रोस्टर प्रतियोगिता, 18 को योगासन और प्राणायाम, 19 को कोविड महामारी में योग का महत्व पर वेबिनार होगा, 20 को ई- क्विज प्रतियोगिता होगी।
21 जून योग दिवस पर वेबिनार होगा। 22 और 23 को योग शिवर के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस कार्यक्रम में प्राइवेट और गर्वनमेंट स्कूलों को जोड़ने को कहा है।.