फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर तिरुपति बालाजी: मजीन में बालाजी के मंदिर में गुरुकुल बनाने की उठाई जा रही मांग

Sat, 12 Jun 2021 07:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ट्रस्ट की ओर से सिद्दड़ा के मजीन गांव में बनाए जा रहे इस भव्य मंदिर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना की जाए, ताकि संस्कृत पढ़ने वालों को लाभ हो।
विज्ञापन
तीरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : नीखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों के शहर जम्मू में भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। रविवार 13 जून को इसका भूमि पूजन होगा। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रदेश के मुख्य सचिव एवं तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट के चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट की ओर से सिद्दड़ा के मजीन गांव में बनाए जा रहे इस भव्य मंदिर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना की जाए, ताकि संस्कृत पढ़ने वालों को लाभ हो। जम्मू-कश्मीर की भूमि शैव दर्शन का सनातन केंद्र रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू शहर में 30 जून तक लगेंगे बिजली के लंबे कट, जानिए किस समय कहां होगी कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पावन भूमि पर प्रत्यभिज्ञादर्शन के संस्थापक आचार्य अभिनव गुप्त, महाकवि कल्हण, बिल्हण और अनेक प्राचीन संस्कृत मनीषियों का उद्भव हुआ है। शास्त्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संस्कृत विलुप्त होती जा रही है। इसका मुख्य कारण प्रदेश में संस्कृत गुरुकुलों की कमी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें