फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पीएम से मिलने की ख्वाहिश, श्रीनगर से दिल्ली पैदल निकल पड़ा कश्मीरी युवक

Sun, 22 Aug 2021 10:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बोला, अनुच्छेद 370 हटने से हालात बेहतर हुए। पीएम से मुलाकात का मौका मिला तो उठाएगा रोजगार, युवा मामले।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद कश्मीरी युवक ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया है। श्रीनगर का रहने वाले 28 वर्षीय फहीम नजीर शाह का कहना है कि वे ढाई वर्ष से पीएम से मुलाकात की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। अब वह पैदल मार्च कर दिल्ली जा रहा है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि उसके 815 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च से उसकी पीएम से मिलने की तमन्ना पूरी होगी। अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में बदलाव की बयार को महसूस कर रहे फहीम ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में और भी बहुत बेहतर परिस्थितियां बनने वाली हैं।

श्रीनगर से पैदल मार्च कर 200 किलोमीटर दूर उधमपुर पहुंचे फहीम ने कहा कि वह पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर चार साल से फॉलो कर रहा है। पेशे से पार्ट टाइम इलेक्ट्रिशियन फहीम ने कहा कि एक बार पीएम मोदी ने अजान सुनते ही अपना भाषण रोक दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हर बुधवार सभी जिलों में होगा ब्लॉक दिवस, पर हाजिरी 25 से ज्यादा नहीं
विज्ञापन


तभी से वह पीएम का मुरीद हो गया। वह पीएम से मिलकर जम्मू-कश्मीर के युवाओं और रोजगार से संबंधित मुद्दों पर बात करना चाहता है। औद्योगिक विकास को रफ्तार देकर यहां बाहरी निवेश आकर्षित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें