फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा और अखनूर में देखे गए संदिग्ध, तलाशी अभियान चला रही पुलिस और सेना की टीम

Mon, 09 Aug 2021 09:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अखनूर और सांबा जिले में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस और सेना तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के सांबा जिले में सोमवार को दो संदिग्ध देखे गए। जिनकी तलाश में हाईवे से सटे इलाके में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। इसके साथ ही अखनूर में भी दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना है। उधर, सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए बॉर्डर क्षेत्र के सुरक्षा ग्रिड को बेहद मजबूत किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी तरह का खलल नहीं पड़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा दौरे पर पहुंचे एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा कि ड्रोन से लेकर जमीन से किसी भी संदिग्ध हरकत को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा कि जांच नाके बढ़ाए गए हैं। रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी पर संदेह होने पर पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि ड्रोन से घुसपैठ एक नई चुनौती है, लेकिन सुरक्षा अमले ने इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयार की है। कई ड्रोन मार गिराए गए हैं, जबकि हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के प्रयास विफल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खुफिया एजेंसियों के अफसरों को निशाना बनाने की फिराक में आईएसआई    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें