फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मेंढर कोविड केयर सेंटर से फरार हुए दो कोरोना संक्रमित

Wed, 19 May 2021 03:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोविड केयर सेंटरों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मेंढर स्थित कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार हो गए हैं। जानकारी मिलने पर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने मेंढर थाने में शिकायत की है। साथ ही कोविड केयर सेंटरों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन


मेंढर कोविड केयर सेंटर से फरार होने वाले संक्रमितों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। मंगलवार दोपहर को मेंढर स्थित एक कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार हो गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो लोगों के फरार होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें- पूर्व रक्षा मंत्री का सियासी सफर: आतंकवाद के दौर में वीडीसी बन निभाई थी अहम भूमिका, निधन पर पीएम मोदी ने ये कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान का कहना है कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली तो पुलिस को जानकारी देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। क्योंकि यह जानबूझ कर महामारी फैलाने जैसे अपराध का मामला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें