कश्मीर में सदियों से चले आ रहे माता खीर भवानी के मेले पर लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना की मार पड़ी है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी मेला आयोजित नहीं हुआ। वहीं जम्मू-कश्मीर की सभी 4290 पंचायतों में यूथ क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही आधुनिकीकरण की गति में ई-वेस्ट के बढ़ते खतरों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में इसकी निगरानी को बढ़ाया गया है।
कश्मीर में सदियों से चले आ रहे माता खीर भवानी के मेले पर लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना की मार पड़ी है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी मेला आयोजित नहीं हुआ। लेकिन जो श्रद्धालु मंदिर पहुंचे उसे कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन करने की अनुमति दी गई। बता दें कि 90 के दशक के बाद से कश्मीर में बिगड़े हालातों के दौर में भी मेले का भव्य आयोजन होता रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की सभी 4290 पंचायतों में यूथ क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनके मुद्दे हल करने में सहायता की जाएगी। पहले चरण में साढ़े 22 हजार युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इस पर सरकार 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह फैसला उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई मिशन यूथ की गवर्निंग बॉडी की बैठक में किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
आधुनिकीकरण की गति में ई-वेस्ट के बढ़ते खतरों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में इसकी निगरानी को बढ़ाया गया है। अब सरकारी व निजी स्तर पर ई-वेस्ट के बल्क उपभोक्ताओं को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) को वार्षिक रिपोर्ट देनी होगी। इसमें ई-वेस्ट से जुड़े प्रबंधन का सारा ब्योरा देना होगा। ई वेस्ट के मानकों पर खरा न उतरने वाले संस्थानों को बंद करने का प्रावधान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
कोविड महामारी के कारण धीमी हुई भर्ती प्रक्रिया को एक नई गति देते हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस में 800 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप-राज्यपाल ने पुलिस, जेल और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभागों में सभी अराजपत्रित स्तर के पदों की चयन प्रक्रिया का जिम्मा सेवा चयन बोर्ड को सौंपा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
जम्मू संभाग के कठुआ जिले में वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेजी से जारी है। अब कर्मचारियों को वेतन हासिल करने के लिए हर हाल में 30 जून से पहले वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य होगा। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने इसे लेकर संबंधित डीडीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......