जम्मू संभाग में टीका लगवा चुके कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर आ रहे हैं। मंगलवार को शहर सहित संभाग के सभी स्कूलों में टीका लगवा चुके शिक्षक व अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल से ही ऑनलाइन क्लासेज शुरू की। जम्मू संभाग में अधिकांश टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ टीका लगवा चुके हैं। अब सिर्फ एक से दो फीसदी कर्मचारी ही हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। विभाग ऐसे स्टाफ की जानकारी जुटा रहा है। इनके लिए संख्या के हिसाब से विशेष कैंप के आयोजन की भी तैयारी कर रहा है।
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि हमारे पास कोई डेटा नहीं है। लेकिन अधिकांश स्टाफ ने वैक्सीन लगवा ली है। ऐसे कर्मचारियों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। उनके लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाने की तैयारी है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने वैक्सीन लगा ली है। वह नियमित रूप से ड्यूटी पर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं की आकांक्षाओं को पंख दे रहा है मिशन यूथ, 2020 में हुआ था गठन
नॉन वैक्सीनेटिड स्टॉफ घर से करेगा काम
टीका नहीं लगवा चुके स्टॉफ को छुट्टी पर भेजने का आदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने वापिस लिया है। नए आदेश के तहत अब नॉन वैक्सीनेटिड स्टाफ घर से काम करेगा। निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने मंगलवारक को नए आदेश जारी किया है।