फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सिंहपोरा-वायलू बनेगी प्रदेश की सबसे लंबी टनल, डीपीआर केंद्रीय मंत्रालय के पास

Sun, 29 Aug 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

  • टनल बनने के बाद ऑलवेदर सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा किश्तवाड़ और अनंतनाग 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम ने केंद्रीय मंत्रालय को सौंपी डीपीआर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ को अनंतनाग से साल के 12 महीने सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 11 किलोमीटर लंबी सिंहपोरा-वायलू सुरंग बनाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) ने इस संबंध में डीपीआर केंद्रीय सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में बारिश और बर्फबारी के दौरान भूस्खलन की आशंका रहती है। भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होता है। ऐसे में जम्मू संभाग के किश्तवाड़ को कश्मीर के अनंतनाग से सड़क मार्ग से 12 महीने जोड़े रखने के लिए 11 किलोमीटर लंबी सुरंग सिंहपोरा-वायलू में तैयार करने की योजना बनाई गई है। 

किश्तवाड़-अनंतनाग के बीच की दूरी 150 किलोमीटर है। वर्तमान में यह सड़क मार्ग अच्छी स्थिति में नहीं है और सर्दी व बरसात के मौसम में बंद रहता है। ऐसे में सिंहपोरा वायलू सुरंग बनने से ऑल वेदर रोड के साथ-साथ किश्तवाड़ से अनंतनाग की इस हाइवे से दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर वाहन किश्तवाड़ अनंतनाग सड़क मार्ग से आसानी से कश्मीर पहुंच पाएंगे। श्री अमरनाथ यात्रियों को नया मार्ग बनने से आसानी हो जाएगी। इसके अलावा सेना और सुरक्षा बलों को भी कश्मीर जाने के लिए एक और बेहतर वैकल्पिक हाईवे मिल जाएगा। 
विज्ञापन


सिंहपोरा-वायलू हाईवे सुरंग 11 किलोमीटर की होगी। निगम ने डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को भेज दी है। यह सुरंग बनने से जम्मू को कश्मीर से 12 महीने जोड़े रखने के लिए एक और वैकल्पिक हाईवे तैयार हो जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों के अलावा श्री अमरनाथ यात्रियों और सुरक्षा बलों को भी किश्तवाड़ से कश्मीर तक पहुंचने में आसानी होगी। 
-रितेन कुमार सिंह, कार्यकारी निदेशक, परियोजना, एनएचआईडीसीएल

सुरंग निर्माण में मिसाल बना जम्मू-कश्मीर
हाईवे पर सुरंग निर्माण में जम्मू-कश्मीर देश में मिसाल कायम कर रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल 9.2 किलोमीटर लंबी है। वहीं साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड हाईवे टनल भी यातायात के लिए शुरू हो चुकी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटी से मध्यम करीब दस सुरंगों का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। वहीं लद्दाख में 14.2 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें