फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बर्फ में दबने से किश्तवाड़ जिले में सात वर्ष के बच्चे की मौत 

Wed, 19 Jan 2022 03:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ जिले के मढ़वा के तेलर गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की बर्फ में दबने से मौत हो गई। यह बच्चा 16 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से लापता था।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के मढ़वा के तेलर गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की बर्फ में दबने से मौत हो गई। यह बच्चा 16 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से लापता था। परिवार के सदस्य पूरे इलाके में उसे ढूंढते रहे। घर से कुछ ही दूरी पर एक अन्य घर के पास बर्फ के ढेर से बच्चे का शव बरामद हो गया। मृतक की पहचान मुतारिफ बशीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 16 जनवरी को मुतारिफ बशीर घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। उच्च पर्वतीय इलाका होने की वजह से तेलर गांव में भारी बर्फबारी से घर की छतों पर कई फुट बर्फ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि एक घर की छत पर जमा कई फुट बर्फ अचानक नीचे आ गिरी, जिसमें मुतारिफ दब गया।

घर वाले उसे पूरा दिन ढूंढते रहे। सोमवार को मुतारिफ का शव बर्फ के ढेर से बरामद हो गया। मुतारिफ के पिता बशीर अहमद लोहार ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें