फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दस विभागों में 533 पदों पर भर्ती के लिए 25 सितंबर से शुरू होगी सीबीटी परीक्षा

Tue, 14 Sep 2021 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जेकेएसएसबी ने स्नातक तक पढ़े उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक अपना आवेदन वापस लेने को कहा है। चतुर्थ श्रेणी में अधिकतम योग्यता 12वीं कक्षा तक रखी है। स्नातक डिग्री धारक इसके लिए योग्य नहीं होंगे। ऐसे उम्मीदवार 22 सितंबर तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अपने परीक्षा शेड्यूल को शुरू कर दिया है। अगस्त में स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग में 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के बाद बोर्ड अब 25 सितंबर से 10 विभिन्न विभागों में 533 पदों पर सीबीटी परीक्षा शुरू करने जा रहा है। ये परीक्षाएं एक सितंबर तक चलेंगी और उम्मीदवार 15 सितंबर से एडमिट कार्ड को बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


कोविड के कारण जेकेएसएसबी का परीक्षा शेड्यूल काफी प्रभावित हुआ था। अब कोविड के मामलों में कमी आते ही बोर्ड ने परीक्षाओं के आयोजन का सिलसिला शुरू कर लिया है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बोर्ड ने 20 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। कोविड एसओपी का पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। 
यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए दस्तावेजों की जांच जारी
वहीं जेकेएसएसबी की तरफ से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर हुई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 13, 14 और 15 सितंबर को होगी। बोर्ड की ओर से पहले किसी कारण दस्तावेजों की जांच को स्थगित किया गया था। बोर्ड ने बचे हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के लिए तीन दिन तक का समय रखा है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता    

इसके बाद बोर्ड अंतिम चयन सूची जारी करेगा। वहीं जेकेएसएसबी ने स्नातक तक पढ़े उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक अपना आवेदन वापस लेने को कहा है। चतुर्थ श्रेणी में अधिकतम योग्यता 12वीं कक्षा तक रखी है। स्नातक डिग्री धारक इसके लिए योग्य नहीं होंगे। ऐसे उम्मीदवार 22 सितंबर तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें