फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने नष्ट किए स्टीकी बम, 40 दिन पहले पुंछ से हुए थे बरामद

Wed, 22 Sep 2021 04:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मेंढर में 13 अगस्त को आईईडी के साथ बरामद किए गए बम को कोर्ट के निर्देश पर नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ, पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त नाके पर यह बम बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को आईईडी के साथ चार स्टीकी बम बरामद किए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बमों को भरिराख के पास एक नदी के किनारे नष्ट कर दिया गया। इस मौके पर एसएचओ मंजूर कोहली के साथ एसडीपीओ मेंढर जेड ए जाफरी मौजूद रहे। 

एसडीपीओ ने बताया कि मेंढर में 13 अगस्त को आईईडी के साथ बरामद किए गए बम को कोर्ट के निर्देश पर नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ, पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त नाके पर यह बम बरामद किए गए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर में कोहराम: एक साल बाद जवान का शव बरामद, बकरीद पर घर आए मंजूर का आतंकियों ने किया था अपहरण

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग के दौरान कसबलारी के महमूद हुसैन को पकड़ा गया और उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके पास से आईईडी के साथ चार स्टीकी बम और 10500 रुपये की राशि बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें