फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में स्वाइन फ्लू का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर में अब तक दो लोगों की एच1एन1 वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। घाटी में सबसे ज्यादा 71 मामले पाजिटिव पाए गए हैं। लद्दाख में भी तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


जम्मू से भी बुधवार को नौ संदिग्ध मरीजों के थूक व खून के सैंपल जांच के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान में भेजे गए। यहां अभी कोई मामला पाजिटिव न आने से राहत है। कश्मीर में तेजी से पनप रहे स्वाइन फ्लू के वायरस को देखते हुए स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ाई जा सकतीं हैं।  

घाटी में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स), स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है।

स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. सलीम-उल-रहमान ने कहा कि एहतियात बरत कर स्वाइन फ्लू के वायरस से बचा जा सकता है। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू से भी संदिग्ध मरीजों के सैंपल जाना जारी

स्वास्थ्य विभाग ने टीआरसी और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिटेक्शन सेंटर स्थापित किए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वायरस के प्रति जागरूकता बढ़ाने को स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

स्किम्स के निदेशक डॉ. शौकत जरगर ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि घाटी के विभिन्न हिस्सों से 670 मामले स्किम्स रेफर किए गए थे। इसमें 275 जांच के योग्य पाए गए और उनमें 71 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू के वायरस का असर  मार्च तक रहेगा।

स्किम्स में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन, मरीजों की संख्या बढ़ने पर हालात गंभीर हो सकते हैं। इसके लिए केंद्र से मदद मांगी जाएगी। जीएमसी जम्मू से अब तक भेजे गए पंद्रह सैंपलों में से चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है और कई की रिपोर्ट आना बाकी है।

स्टेट एपिडामनालजिस्ट डा. दीपक कपूर के अनुसार हालात पर नजर रखी जा रही है। जम्मू संभाग में अभी कोई मामला पाजिटिव नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें