स्टाफ नर्स अनुराधा चौधरी ने अस्पताल में कोविड रोगियों की देखभाल करते हुए कहा कि वह मरीजों पर ध्यान केंद्रित करके अपने डर को दूर रखती हैं। क्योंकि, कोरोना वायरस तो उनके चारों ओर व्याप्त है। अनुराधा सांबा जिले के ट्रॉमा अस्पताल घगवाल में स्टाफ नर्स हैं। वह इस काम को एक दशक से कर रही हैं।
अनुराधा ने कहा वह बहुत लंबे समय से काम कर रही हैं। बेशक कोविड के कारण हमारे लिए काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है। लेकिन, फिर भी घर की तरह ही देखभाल की जा रही है। मानव सेवा से खुशी है और कभी भी डर की भावना नहीं आती। अनुराधा का परिवार उनके काम का समर्थन करता है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अस्पतालों में दस फीसदी ही हो पा रही रूटीन सर्जरी
वह कहती हैं, ‘कभी-कभी उन्हें डर लगता है कि मैं ऐसी जोखिम भरी परिस्थितियों में काम करती हूं, और फिर शाम को घर आ जाती हूं। हमारा काम का बोझ पांच गुना बढ़ गया है। सभी नर्सें अब ज्यादा काम रही हैं। हम हमेशा समय पर आते हैं, लेकिन हम कभी समय पर निकल नहीं पाते।
जब उनके परिचित लोग उनके काम की सराहना करते हैं तो अनुराधा को भी गर्व महसूस होता है। वह सभी को सावधानी बरतने और अपनी भूमिका निभाने के लिए कहती हैं। वह कहती हैं कि कोरोना वास्तविक है, और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। मास्क पहनें और हाथ धोएं।