फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन महंगे दाम पर बेचकर डिपो होल्डर कमा रहे मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गरीब लोगों को मिलने वाले राशन को डिपो होल्डर ज्यादा दामों में बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं। राशन कार्ड होल्डरों से तय रेट से ज्यादा दाम वसूला जा रहा है। इस बारे में अलग-अलग जगहों से विभाग के पास पचास से ज्यादा शिकायतें पहुंची हैं। इतना ही नहीं जानीपुर सरकारी डिपो में तय रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर हंगामा भी हुआ। इस दौरान लोगों ने डिपो होल्डर पर ज्यादा पैसे लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

लगातार आ रही शिकायतों के बाद अब खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जांच बिठा दी है। जांच के बाद टीम रिपोर्ट सौंपेंगी। मौजूदा समय में लॉकडाउन चल रहा है। गरीब लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में डिपो होल्डर ज्यादा राशि वसूल कर रहे हैं। सीधे तौर पर मुनाफे को जेब में डाल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार हर माह सरकारी राशन डिपो में मनमर्जी चलती है। निशुल्क राशन भी पैसा देकर खरीदना पड़ता है। पहले डिपो बंद चल रहे थे। अब जैसे ही डिपो खुले हैं तो मनमर्जी शुरू हो गई है। कुछ उपभोक्ताओं को बिना राशन लिए भी आना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि चावल और आटे का रेट 13 और 15 रुपये निर्धारित है मगर इसे बीस से 25 रुपये तक बेचा जा रहा है। कई बार तो सवाल पूछने पर लोगों को बिना राशन दिए ही डिपो से लौटा दिया जा रहा है। अब तमाम शिकायतों पर कार्रवाई आरंभ हुई है।
जानीपुर राशन डिपो की शिकायत मिली है। इसके अलावा अन्य शिकायतों पर जांच बिठाई गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शगुन शर्मा, उपनिदेशक(कार्यवाहक निदेशक), खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें