श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को आतंकी हमला हुआ। इसमें पुलिस के जवान को निशाना बनाकर आतंकी ने कई राउंड फायरिंग की। घायल जवान(इंस्पेक्टर) को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। उधर, आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कश्मीर के सोपोर में फटा बादल: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मचा कोहराम, एक लापता
कश्मीर संभाग के सोपोर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डांगीवाचा के ऊपरी हिस्से में बादल फटा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान चार शव बरामद किए गए। नौशेरा निवासी मोहम्मद बशीर खारी उम्र लगभग 80 वर्ष, अभी भी लापता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: राजोरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों के घिरे होने की आशंका
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का जम्मू दौरा: प्रदेश में जारी रेल कार्यों की करेंगे समीक्षा, रघुनाथ मंदिर भी जाएंगे
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 13 सितंबर को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह प्रदेश में जारी रेल कार्यों समीक्षा करने के अलावा जम्मू, रियासी और कटड़ा में विभिनन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रियासी में रेलमंत्री रेलवे परियोजनाओं का जायजा लेने के अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप और डीडीसी सदस्यों के साथ बैठक करने के अलावा कश्मीर के मटन के सन टेंपल का एक विशेष कवर लांच करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: कॉलेजों में इस साल शुरू होगी शोध परियोजना, जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय बनाए दो केंद्र
प्रदेश के कॉलेजों में इस सत्र से शोध परियोजना शुरू की जाएगी। सभी कॉलेजों ने संबंधित केंद्रों को सहमति दे दी है। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कॉलेज में शोध परियोजना शुरू करने का फैसला लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें