फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: महबूबा ने आतंकी संगठनों से की भाजपा और आरएसएस की तुलना, रामबन हादसे में दो की मौत

Sat, 13 Nov 2021 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टियां हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष चाहती हैं, उनकी तुलना न केवल आईएसआईएस से बल्कि इसी तरह के अन्य संगठनों से भी की जा सकती है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में नए जैव-प्रौद्योगिकी ब्लॉक का उद्घाटन किया। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती शनिवार को जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश में हिंदू और मुसलमानों में झगड़ा करवा कर सियासत कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित किताब पर भी महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत और 12 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे    
जम्मू संभाग के रामबन में एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हुई है। अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू विश्वविद्यालय: जितेंद्र सिंह ने नए जैव-प्रौद्योगिकी ब्लॉक का उद्घाटन किया, कुलपति को दिया ये सुझाव
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय में नए जैव-प्रौद्योगिकी ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कुलपति को जैव प्रौद्योगिकी में 75 स्टार्टअप की पहचान करने का सुझाव दिया, जिन्हें केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आगे समर्थन दिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: भर्ती संस्थाओ को सामान्य प्रशासनिक विभाग का निर्देश- रिक्त पदों की सूची जेकेपीएससी और जेकेएसएसबी को भेजें
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने भर्ती संस्थाओ को निर्देश दिए हैं कि वह विभागों में 31 दिसंबर 2021 तक रिक्त राजपत्रित और गैर राजपत्रित पदों की सूची 15 जनवरी 2022 तक जम्मू कश्मीर लोकसेवा आयोग (जेकेपीएससी) और जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) को भेजें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: भूमिगत जल के उपयोग और उपलब्द्धता पर सरकार की रिपोर्ट, इन बातों का रखें ध्यान
सत्तर फीसदी से कम भूजल निकासी के साथ जम्मू-कश्मीर के भूमिगत जल संसाधन सुरक्षित हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में भूजल संसाधनों का आकलन किया गया है। कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण का अनुमान 4.68 बीसीएम (अरब घन मीटर) और वार्षिक निकालने योग्य भूजल संसाधन 4.22 बीसीएम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें