उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के तारतपोरा रामहाल इलाके में गुरुवार शाम रहस्यमयी धमाका हुआ। इसमें एक लड़की की मौत हो गई वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस विस्फोट होने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलाम मोहम्मद वानी के घर में विस्फोट हुआ, जिसमें उसकी 17 वर्षीय बेटी शबनम बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में गुलाम मोहम्मद वानी (45) और उनकी पत्नी- राजा बेगम (38), मां- जनता बेगम (70), बेटी- रिफत (17) और मुक्ति बेगम (34) शामिल हैं। परिवार के कुछ सदस्य कथित तौर पर कबाड़ का कारोबार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कचरे के साथ कुछ विस्फोटक घर पर लाए जाने की संभावना जताई जा रही है।