श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन के लिए बाजार सजने लगे हैं। जम्मू के पक्का डंगा, कनक मंडी, परेड, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य बाजारों में विभिन्न प्रकार की राखियां और सामान दुकानों में सजाया गया है। दुकानदारों ने बताया कि देश-विदेश के लिए महिलाएं अपने भाइयों को राखियां भेजती हैं।
कोरोना के चलते लोग अभी से त्योहारों की खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार वे कई वैरायटी की राखियां और अन्य सामान लेकर आए हैं। परेड बाजार में पहुंची सोनिका गुप्ता ने बताया कि उनका भाई अमेरिका में रहता है, उसके लिए राखी खरीदकर डाक के जरिये भेजेंगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 600 एसपीओ नहीं किए जा सके स्थायी, दो साल से कर रहे इंतजार
बताया कि कोरोना की तीसरी लहर का भी डर सता रहा है। डाकघर बंद रह सकते हैं, ऐसे में विदेश में राखी भेजना संभव नहीं हो पाएगा। मोनिका जमवाल और रानी पंडिता ने बताया कि उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन के लिए खरीदारी की है।